मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से युवक को मिला खोया हुआ बैग, बरामद हुए मार्कशीट, मोबाइल सहित कीमती सामान
ऑटो में छूटे बैग को मऊरानीपुर ट्रैफिक पुलिस ने महज एक घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। जतारा निवासी राहुल रैकवार का बैग झांसी कानपुर चुंगी जाते समय ऑटो में रह गया था। बैग में मोबाइल फोन, मार्कशीट, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती सामान रखा था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान कर चालक अरुण कुमार सोनी से संपर्क किया गया। बैग सुरक्ष