गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 मोड़ पर सोमवार शाम एक हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित राख लदे डंपर ने गीडा प्रशासन द्वारा लगाए गए साइनबोर्ड के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विशालकाय साइनबोर्ड नीचे गिर गया। इस हादसे की चपेट में आने से वहां चाय पीने आए एक फैक्ट्री श्रमिक की मौत हो गई।