तिलहर: कटरा थाना क्षेत्र में जलालाबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
दरअसल कटरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। घटना जलालाबाद रोड स्थित बलवंत सिंह इंटर कॉलेज के पास की है। बताया जा रहा है कि मुंशी और उनका बेटा विष्णु बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता पुत्र दोनों घायल हो गए।