कौबरा के ताला पुरवा में जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण आज बुधवार के दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि शिवशरण मिश्रा ने बताया कि जल भराव की समस्या से 200 लोग प्रभावित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और गांव में रोड और नाली बनवाये जाने की मांग की है।