मंदसौर: नागदा गली में आवारा कुत्तों का आतंक,15 कुत्तों ने बछड़े पर किया हमला; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंदसौर के स्टेशन रोड स्थित नागदा गली में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 10 से 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया,स्थानीय निवासी किशन गोयल ने कुत्तों को खदेड़कर बछड़े की जान बचाई,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है,