लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहर की मिश्राना पुलिस चौकी में पुलिस की रात्रि व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। यदि कोई फरियादी रात के समय न्याय की आस लेकर चौकी पहुंच जाए, तो उसे मायूस होकर लौटना पड़ता है। वजह साफ है—रात होते ही जिम्मेदार पुलिसकर्मी चौकी से नदारद हो जाते हैं।