ईसागढ़: चंदन बेहटा गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
चंदन बेहटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। एक पक्ष के रामपाल अहिरवार ने गांव के चार लोगों पर खुद, अपने पिता और बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के मिट्ठू लाल ने रामपाल और पाल सिंह पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।