फतुहा थाना क्षेत्र के रायपुरा केवलातल मोहल्ले से दो दिन पूर्व एक 44 वर्षीय महिला लापता हो गई है। परिजन अपने स्तर से काफ़ी खोजबीन के बाद कुछ भी अता-पता नहीं चलने के बाद फतुहा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। महिला अजय पंडित की पत्नी पार्वती देवी है।परिजनों को अनहोनी किया आशंका है। शिकायत के आलोक में फतवा थाना कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।