कासगंज: जिले में साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश, महिलाओं को किया गया जागरूक
कासगंज में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी शेयर करने से बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत करें। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल जागरूकता पर भी जानकारी दी।