स्याना: तहसील क्षेत्र के कस्बा खानपुर के बिजली घर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जमकर धरना प्रदर्शन किया
Siyana, Bulandshahr | May 4, 2026
तहसील क्षेत्र के कस्बा खानपुर के बिजली घर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जमकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की। सोमवार को दर्जनों महिलाएं नारेबाजी करते हुए बिजली घर पर पहुंची। जहां महिलाओं ने घरों पर लगाएंगे स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।