नवगछिया: एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मननीय न्यायालय डीएएसजे, नवगछिया के एसटी संख्या-83/10 के एनबीडब्ल्यू वारंटी राणा यादव (पिता-बैजनाथ यादव), निवासी महेशपुर हरियो, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई।