भोजपुर जिले के तरारी थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जबकि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।मामले में तरारी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।