शहर के खंडवा रोड पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सीमेंट से भरे मिनी ट्रक के पिछले पहिए में लगी लोहे की रॉड टूटने से चलते वाहन का पहिया बाहर निकल आया। गनीमत रही कि वाहन की रफ्तार कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन सड़क किनारे रुक गया। वाहन चालक का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने स्पीड ब्रेकर से भारी वाहनों को खासा नुकसान हो रहा है। बार-बार झटकों के क