दुमका: पाकुड़ के अमड़ापाड़ा बाज़ार में बाइक ठीक करने के दौरान इंजन में आग लगने से झुलसा मिस्त्री, दुमका के PJMCH में चल रहा इलाज
Dumka, Dumka | Apr 15, 2024 पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा बाजार में सोमवार को बाइक मरम्मत करते समय इंजन में आग लग जाने से मिस्त्री शमीम अंसारी गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका के PJMCH रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।