दुमका: दुधानी स्थित कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ की हुई बैठक
Dumka, Dumka | Apr 15, 2024 सोमवार को दुमका के दुधानी स्थित कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ की बैठक जिला अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय मजदूर संघ अपना कर्तव्य समझते हुए अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।