राजगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र सादुलपुर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया
Rajgarh, Churu | Jun 24, 2026 ओमप्रकाश)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सादुलपुर में संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवाकेंद्र की सेवाभावी ब्र.कु. पूनम दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव द्वारा दिए गए ईश्वरीय ज्ञान को अत्यंत सरल, स्पष्ट और मधुरता से अभिव्यक्त करने वाली 'ज्ञान सरस्वती' मातेश्वरी जगदंबा थी।