संदेश विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार वकील राजीव रंजन सिंह ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। मसाढ़ गांव से शुरू हुआ उनका रोड शो देखते ही बन रहा था — सैकड़ों चारपहिया और दोपहिया वाहनों का काफिला, हाथों में पार्टी के झंडे, और “जनसुराज ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा ।