रामपुर: बिलासपुर के बालाजी मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
Rampur, Rampur | Dec 2, 2024 थाना बिलासपुर क्षेत्र के बालाजी मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई।मृतिका परिजनों ने ससुरालयों पर हत्या का आरोप लगाया है।घटना रविवार की रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है मृतका के परिजनों ने कहा कि महिला के पति ने 10:30 बजे हमें फोन कॉल करके सूचना दी। हमको पूरा भरोसा है ससुरालयों ने मारा है जबकि मृतिका के पति का कहना है कि फांसी लगाई है।