पनागर: खमरिया में सर्पदंश से महिला की मौत, मर्ग कायम
खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम अमझर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ सर्पदंश का शिकार हुई 28 वर्षीय महिला की अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजनी बाई कडोपा को बीते सोमवार दोपहर में जहरीले सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उनके भांजे प्रभात मार्को ने उन्हें आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया। जिंदगी और मौत के बीच उपचार के दौरान