सकरा: रूपन पट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, प्रथम पक्ष ने थाने में की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के विशनपुर बघनगरी पंचायत के रूपनपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने के मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर प्रथम पक्षों मो नसीम ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को उनके निजी जमीन मे लगे हरे पेड़ जबरन उखाड़ कर फेंक दिया गया।