रविवार 19 अक्टूबर 2025: धनरूआ के बाजारों में दीपावली पर्व की रौनक अपने चरम पर है। कल 20 अक्टूबर को दीपावली का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगे झालरों, फूलों और लाइटों से सजा दिया है। मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की