फुलेरा मु. सांभर: सांभरलेक में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजित, नगर पालिका के द्वारा लगाया गया शिविर।
सांभरलेक कस्बे में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ. देवनारायण, डॉ. विजय यादव ने सफाई मित्रों की जांच कर दवाएं वितरित की। वही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रों को समानित किया गया।