डुमरा: नगर थाने की पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से कोर्ट के द्वारा निर्गत दो वारंटी को गिरफ्तार किया
नगर थाने की पुलिस ने कोर्ट के वारंटी व थाना क्षेत्र के महंथसाह चौक निवासी मो सलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बाद में न्यायालय द्वारा जमानत के आधार पर आरोपित को छोड़ दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के अन्य वारंटी व थाना अंतर्गत भासर निवासी विक्की कुमार पाठक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।