जसराना: मुस्तफाबाद मार्ग पर मोटरसाइकिल से सड़क पर चलते समय नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
थाना फरिहा क्षेत्र के मुस्तफाबाद रोड पर मोटरसाइकिल सवार युवक के द्वारा रोड पर चलते समय मोटरसाइकिल से नागिन डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।