बहराइच: नानपारा बाईपास के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, फेरी का काम करके लौटते समय हुआ हादसा
जिले के नानपारा बाईपास के पास साइकिल सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।