गोपालपुर: मकनपुर चौक के पास बाइक सवार घायल
नवगछिया। मकनपुर चौक स्थित आर.एन. होटल के सामने ब्रेकर के पास मंगलवार को एक बाइक सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद डायल 112 पुलिस टीम ने घायल शुभम कुमार (पिता- दिनेश राम), निवासी कोपरिया, थाना चौसा, जिला मधेपुरा को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।