रूड़की: चंद्रशेखर चौक पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पाकिस्तान और आतंकवाद का किया पुतला दहन
रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया है। पुतला दहन पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में किया गया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस अवसर पर भारत सरकार से पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।