धामपुर: नहटौर के झालू चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप की दीवार के पास कोबरा सर्प दिखाई देने से मचा हड़कंप, किया गया रेस्क्यू
Dhampur, Bijnor | Apr 24, 2026 नहटौर के झालू चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप की दीवार के पास एक कोबरा सर्प दिखाई देने पर पेट्रोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।सूचना पर सर्पमित्र बी भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू किया।बी भास्कर ने बताया कि गुरुवार की सांय करीब 7:00 बजे यह सर्प दिखाई दिया था। जिसका रेस्क्यू कर लिया गया। यह एक मादा सर्प था।