मंझनपुर: दिन-रात गरज रही जेसीबी, भैला गांव में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, टास्क फोर्स टीम को जांच के निर्देश
करारी थाना क्षेत्र के भैला गांव में अवैध मिट्टी खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव में दिन-रात जेसीबी मशीनें चलाकर जमीन का सीना चीरते हुए अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। वायरल वीडियो में जेसीबी से मिट्टी का खनन होते दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।