परसिया: चांदामेटा में दादा सैलानी के उर्स में झूमे श्रद्धालु, उत्तराखंड व राजस्थान के कव्वालों ने पेश की कव्वाली
चांदामेटा कब्रिस्तान मार्ग पर स्थित हजरत हाजी अब्दुल रहमान सैलानी के चिल्ला शरीफ में तीन दिवसीय उर्स का समापन किया गया। उत्तराखंड और राजस्थान के कव्वालों ने शानदार कव्वालियां पेश की। इन कव्वालियों पर श्रोता झूम उठे। चांदामेटा के अजहर खान अज्जू के नाम लकी ड्रा निकला। उर्स कमेटी इन्हें मक्का मदीना का उमराह करवाएगी। शुक्रवार को सुबह 6 बजे कुल शरीफ हुआ।