पत्थलगांव: पत्थलगांव में नेत्रहीन बच्चों की भजन संध्या, गीतों ने बांधा समां
पत्थलगांव के पंचायती धर्मशाला में नेत्रहीन भाई-बहनों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेत्रहीन बच्चों ने एक से बढ़कर एक भजन और गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन