खगड़िया: जिले के 35 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी में हो रही मैट्रिक परीक्षा
जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैट्रिक परीक्षा सोमवार को 35 केन्द्रों पर शुरू की गई। परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश करने से पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता के साथ जांच किया गया। जांच करने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी तैनात किए गए थे।