जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयरामचकला पंचायत के मिर्चायबाड़ी कारी मंडल टोला वार्ड संख्या 14 में समय से पहले टीकाकरण किए जाने से एक दो माह के शिशु की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ज्योतिष पासवान के दो माह के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।