अमरोहा: अमरोहा के गांव महेशरा के सामने एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Amroha, Amroha | Jun 15, 2026 अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र गांव महेशरा के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।