सुपौल: पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वार्ड 15 में अतिक्रमण हटाने के बाद दो पक्षों में मारपीट
Supaul, Supaul | Jun 24, 2026 सुपौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 में बुधवार को पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, शफक अंसारी ने अपनी जमीन पर कथित अतिक्रमण को