सबलगढ़: शहर में आज हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया