कोडरमा: कोडरमा में आभूषण की दुकानों और बैंकों का सुरक्षा ऑडिट हुआ तेज
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कोडरमा जिले में आभूषण दुकानों, बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों का विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान शनिवार को 12 बजे चलाया गया । अभियान के तहत सीसीटीवी, अलार्म-पैनिक सिस्टम, भौतिक व रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। जहां सुरक्षा में कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं।