बैतूल नगर: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा
बैतूल जिले के रानीपुर और घोड़ाडोंगरी के बीच एचपी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सारणी शादी समारोह से वापस अपने गांव जामगांव-मासोद लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जामगांव निवासी अरविंद, पिता धनराज बोरबन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय रोशन, पिता र