बांदा: आयुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की बैठक संपन्न हुई
Banda, Banda | Jan 9, 2025 आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता मे आयुक्त कार्यालय सभागार दिन गुरुवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की बैठक संपन्न हुई है। बैठक मे आयुक्त ने सभी मंडलीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ संपादित करने की निर्देश दिएं हैं।