खुजनेर: खुजनेर थाना परिसर में फाइनेंस कंपनी के रेपो एजेंटों ने बाइक सवार से की मारपीट
खुजनेर थाने के बाहर रविवार को फाइनेंस कंपनी की रेपो टीम ने बाइक की चार किस्त ओवर ड्यू होने पर बाइक सवार रवि वर्मा के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब सामने आया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों पर शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है।