कसिया: बलडीहा में शरारती तत्वों ने गिराई निर्माणाधीन दीवार, वादी ने लेखपाल पर लगाए पक्षपात का आरोप।
जनपद कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलडीहा में रविवार को शरारती तत्वों ने एकजुट होकर निर्माणाधीन दीवार को हल्का लेखापाल की मौजूदगी में गिरा दी,वही सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस। क्षेत्र के बलडीहा निवासी शंकर यादव ने बताया गांव के हरिलाल राम समेत 6 अन्य नामजद लोगो ने रास्ते की जमीन को कब्जा कर लिया है तथा मेरा घर बनने से रोक रहे है