आगरा: ताजगंज नगर निगम जोनल कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा,सफाई इंस्पेक्टर पर लगाए अवैध वसूली के आरोप
Agra, Agra | Apr 18, 2024 आगरा नगर निगम के ताजगंज जोनल कार्यलय पर गुरुवार दोपहर को सफाई कर्मचारियों ने जोरदार हंगामा किया। सुपरवाइजर रिंकू ने बताया कि वार्ड के सफाई इंस्पेक्टर राघवेंद्र यादव काम पर आए हुए सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगा देते हैं। जिसे उपस्थिति में बदलने के लिए अवैध रूपयों की मांग की जाती हैं। क्षेत्रीय पार्षद भी रुपयों की मांग करता हैं।