आनंदपुरी: कांगलीया में धुलंडी धूमधाम के साथ मनाई गई
कांगलीया गांव में रंगों का पर्व धुलंडी हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया, जिससे पूरा गांव रंगों और उमंग में सराबोर नजर आया।