महाराजगंज: मोन गांव में अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की परीक्षण के दौरान मौत, दो की हालत गंभीर
1 मई शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने बाइक स्वरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घायलों को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस को सूचना देने के बाद देरी होने के कारण दो घायलों को स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया तथा एक गंभीर घायल को पुलिस ने अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया।