अमरोहा: अमरोहा में दीवार बनाते समय अचानक भरभराकर गिरी, कई मजदूर घायल, हादसा CCTV में कैद
Amroha, Amroha | Apr 2, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मोहल्ले का है, जहां मजदूर दीवार का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है