चारामा: चारामा में दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, कांकेर जिले में 18 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए
Charama, Kanker | Oct 16, 2025 दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हुआ।