सदर: प्रयागराज के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में चल रहा कॉरिडोर और मंदिर विस्तार निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है
Sadar, Allahabad | Jun 22, 2026
प्रयागराज के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में चल रहा कॉरिडोर और मंदिर विस्तार निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। मंदिर के महंत बलबीर गिरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पिछले दो वर्षों से जारी यह कार्य जल्द पूरा होने वाला है। इसके पूर्ण होने पर दर्शनार्थियों को असुविधाओं से राहत मिलेगी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।