विदिशा नगर: वॉल पेंटिंग के माध्यम से शहरवासियों को किया जाएगा जागरूक
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2025 की तैयारियां नगर पालिका द्वारा शुरू कर दी गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।शनिवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका के सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कई बड़े कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।