बटियागढ़: सड़क हादसे में बालिका की मौत से नाराज़ परिजनों ने बटियागढ-दमोह हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम
बटियागढ थाना क्षेत्र के लुकायन गांव में सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया,इस दौरान बटियागढ दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर यातायात कुछ घंटे के लिए बाधित रहा हालांकि मौके पर पहुंचे पथरिया एसडीओपी की समझाइस के बाद परिजनो ने प्रदर्शन बन्द किया sdop पथरिया ने मीडिया को जानकारी दी