हरिहरगंज: सतभूरवा NH-139 पर बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दंपती गंभीर घायल
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभूरवा के समीप एनएच-139 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को एनएचएआइ के एंबुलेंस (1033) के माध्यम से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया।